Big News : पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की मौत, अन्य घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की मौत, अन्य घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
PITHAURAGARH SADAK HADSA

पिथौरागढ़ जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। भारतीय सीमा से लगे झूलाघाट से बझा॑ग में विषुपति का पर्व मानाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे छह नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दौरान जीप में बैठे पांच लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

हादसे में छह नेपाली नागरिकों की मौत

बता दें हादसा मंगलवार देर रात 11:30 बजे के आसपास झौलेक मोड़ के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की पहचान नाबू बोरा (60) केदारस्यू गांव पालिका, नरे बोहरा (42), गौरख बोरा (35), मान बहादुर धामी(45), बिरख धामी(45), बुरे धामी(45) के रूप में हुई।

जीप चालक की खोज जारी

हालांकि चालक अभी लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मानाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह जब हादसे की सूचना जिला पुलिस को मिली तो सभी के शव को खाई से बाहर निकाला गया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।