Big News : यहां दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा मैक्स वाहन, दस लोग घायल, पांच की हालत गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा मैक्स वाहन, दस लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Yogita Bisht
2 Min Read
ACCIDENT

सोमवार को नैनीताल में पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार दस लोग घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन

हाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया है।

हल्द्वानी से जैंती जा रहा था वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन हल्द्वानी से जैंती जा रहा था। जिसमें 10 लोग सवार थे। मैक्स के खाई में गिरने से मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32) और बीना जोशी (35) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य पांचों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।