Big News : डीडीहाट में लोगों ने किया चक्का जाम, मांगे पूरी ना होने से आम जनता परेशान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

डीडीहाट में लोगों ने किया चक्का जाम, मांगे पूरी ना होने से आम जनता परेशान

Yogita Bisht
2 Min Read
डीडीहाट चक्का जाम

डीडीहाट में जनता ने आज ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। लोगों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के पूरा ना होने के कारण आज चक्का जाम किया।

डीडीहाट में लोगों ने किया चक्का जाम

पिथौरागढ़ के डीडीहाट में आज लोगों मे चक्का जाम किया। लोगों ने मांगे पूरी ना होने के कारण आज ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। बता दें कि अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डीडीहाट की आम जनता ने आज जुलूस निकाला। लोगों की भीड़ इतनी थी कि पुलिस को ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए सड़कों पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अपनी मांगों के लिए 20 दिनों से कर रहे हैं प्रदर्शन

दूनाकोट, आदिचौरा और सीढ़ी के ग्रामीणों 21 दिनों से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के 21 वें दिन ग्रामीणों ने शहर में चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें जब तक उन्हें लिखित रूप में ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता है तब तक वो प्रदर्शन जारी रखेंगे।

शासन प्रशासन के द्वारा नहीं ली जा रही सुध

लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में अल्ट्रासाउंड मशीन, रेडियोलॉजिस्ट और डॉक्टरों की नियुक्ति की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 21 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा कोई भी सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण आज उन्होंने ये प्रदर्शन किया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।