Highlight : IPL Auction 2024: नीलामी में ये 10 प्लेयर्स बिके सबसे महंगे, भारतीय खिलाड़ी भी है शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

IPL Auction 2024: नीलामी में ये 10 प्लेयर्स बिके सबसे महंगे, भारतीय खिलाड़ी भी है शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
ipl 2024 auction_

IPL 2024: IPL 2024 का एक मिनी ऑक्शन दुबई के कोका-कोला स्टेडियम में आयोजित किया गया था। ऐसे में इस ऑक्शन में आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी बोली लगी। दो प्लेयर्स को 20 करोड़ से ऊपर की बोली पर खरीदा गया। दोनों ही प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया के है। ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स पर जमकर पैसे लुटाए गए।

IPL Auction 2024 में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी

पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और फ़ास्ट बॉलर को 20.50 करोड़ की मोती रकम में खरीदा। जिससे वो कुछ मिनटों के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए।

हालांकि कुछ ही मिनटों बाद ऑस्ट्रेलिया के फ़ास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए। कुछ ही देर में उन्होंने पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

IPL 2024 AUCTION -mitchell-starc

दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल

मिचेल स्टार्क के लिए पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। जिसके बाद गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच स्टार्क के लिए होड़ हुई।

अंत में कोलकाता ने मिचेल स्टार्क के लिए सबसे महंगी बोली लगाई। 24.75 करोड़ रुपये में फ़ास्ट बॉलर को टीम में शामिल कर दिया। ऐसे में स्टार्क सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। ऐसे में चलिए जानते है आईपीएल में बिकने वाले 10 सबसे महंगे खिलाड़ी।

IPL Auction 2024 में सबसे मंहगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

  • ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-हैंड फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया।
  • ऑस्ट्रेलिया के राइड-हैंड फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर- पैट कमिंस को SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा
  • CSK ने न्यूज़ीलैंड के राइड-हैंड ऑलराउंडर डैरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा
  • भारत के राइड-हैंड मीडिया पेस बॉलर हर्षल पटेल के लिए PBKS ने 11.75 करोड़ की बोली लगाई
  • वेस्टइंडीज के राइड-हैंड फास्ट बॉलर अल्ज़ारी जोसेफ को RCB ने 11.50 करोड़ में खरीदा
  • GT ने ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में खरीदा
  • भारत के राइड हैंड अनकैप्ड बैट्समेन समीर रिज़वी को CSK ने 8.40 करोड़ में खरीदा
  • साउथ अफ्रीका के लेफ्ट हैंड बैट्समेन राइले रूसो को PBKS ने 8 करोड़ में खरीदा
  • भारत के राइड-हैंड अनकैप्ड बैट्समेन शाहरुख खान ने GT को 7.40 करोड़ में खरीदा
  • वेस्टइंडीज के राइड-हैंड बैट्समेन रोवमन पॉवेल को RR ने 7.40 करोड़ में खरीदा
Share This Article