Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर: आज राज्य को मिलेगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खंडूरी का चुना जाना तय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: आज राज्य को मिलेगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खंडूरी का चुना जाना तय

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
BJP MLA RITU KHANDURI

BJP MLA RITU KHANDURI
देहरादून: पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की बेटी कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी आज राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव प्रक्रिया आज संपन्न हो जाएगी। ऋतु खंडूरी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर सुरेंद्र सिंह नगी को बड़े अंतर से मात दी थी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी दूसरी बार विधायक बनी हैं। इससे सपहले 2017 के चुनाव में वो यमकेश्वर से चुनाव जीतकर आईं थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको यमकेश्वर से टिकट नहीं दिया था। माना जा रहा था कि उनको टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा ने सबको चौंकाते हुए ऋतु खंडूरी को कोटद्वार से मैदान में उतार दिया था।

ऋतु खंडूरी ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। चुनावी पंडित यह अनुमान लगा रहे थे कि सुरेंद्र सिंह नेगी के सामने कमजोर प्रत्याशी मैदान में उतारे गए। लेकिन, सारे अनुमार गलत साबित हुए। अब वो नया इतिहास रचने जा रही हैं। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी।

Share This Article