Uttarkashi : आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मंदिर प्रबंधन की तैयारियां पूरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मंदिर प्रबंधन की तैयारियां पूरी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
GANGOTRI DHAM

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज यानी अन्नकूट के पावन अवसर पर बंद हो जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से कपाट बंद करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है। मंगलवार दोपहर 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर उनके शीतकालीन प्रवास उखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू

शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ बंद होंगे। जबकि 15 नवंबर को बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद किए जाएंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।