Big News : गैरसैंण में मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, आज सदन में पेश किया जाएगा अनुपूरक बजट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गैरसैंण में मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, आज सदन में पेश किया जाएगा अनुपूरक बजट

Yogita Bisht
2 Min Read
गैरसैंण विधानसभा सत्र

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज वित्त मंत्री पेश अनुपूरक बजट करेंगे। अनुपूरक बजट समेत आज सदन में आज आठ विधेयक पेश किए किए जाएंगे।

गैरसैंण में मानसून सत्र का दूसरा दिन आज

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई 11 बजे से शुरू होगी। आज सदन में बजय पेश किया जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा की आज की कार्यसूची के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनुपूरक मांगों (अनुपूरक बजट) का प्रस्तुतीकरण शाम चार बजे किया जाएगा। वित्त मंत्री शाम चार बजे अनुपूरक बजय पेश करेंगे। लगभग 5600 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट हो सकता है।

पीएम मोदी का धन्यवाद अदा करेगी सरकार

आज सदन में धामी सरकार आपदा के मानकों में परिवर्तन कर राहत राशि बढ़ाने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करेगी। इसके लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन सदन में तीन विधेयक उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024, शहरी विकास मंत्री ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन अध्यादेश 2024 और शहरी विकास मंत्री ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन अध्यादेश 2024 को भी सदन के पटल पर रखा गया।

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 490 प्रश्न

आपको बता दें कि मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 490 प्रश्न लगाए हैं। गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में पहली बार मानसून सीजन में सत्र आयोजित हो रहा है। इस बार लगभग डेढ़ साल बाद सरकार पहाड़ स्थिति ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची है। 

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।