Big News : गैरसैंण में मानसून सत्र का पहला दिन आज, सदन के पटल पर रखे जाएंगे अध्यादेश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गैरसैंण में मानसून सत्र का पहला दिन आज, सदन के पटल पर रखे जाएंगे अध्यादेश

Yogita Bisht
2 Min Read
गैरसैंण विधानसभा भवन

गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज है। सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। आज सदन के पटल पर अध्यादेश रखे जाएंगे। 16 महीनों के लंबे इंतजार के बाद आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र होने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी गुलार होने जा रही है।

गैरसैंण में मानसून सत्र का पहला दिन आज

गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर में आज 11 बजे से विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू होगी। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही दिवंगत सदस्यों का शोक संदेश पड़ा जाएगा। आज उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 को पटल पर रखा जाएगा।

सदन के पटल पर रखे जाएंगे अध्यादेश

शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन अध्यादेश 2024 को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन अध्यादेश 2024 को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों की सदन व निर्वाचन क्षेत्र सेवा शर्तों पर विचार करने के संबंध समिति 2023-24 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। जहां एक ओर विपक्ष कानून व्यवस्था, आपदा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है तो वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने को तैयार है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।