Dehradun : आज BJP का 45 वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया पार्टी का झंडा, सीएम धामी भी रहे मौजूद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आज BJP का 45 वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया पार्टी का झंडा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
45th foundation day of BJP

देहरादून में आज बीजेपी का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BJP का 45 वां स्थापना दिवस

देहरादून के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पीएम मोदी को तीसरी बार PM बनाने का लिया संकल्प : CM

पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा 45 वां स्थापना दिवस काफी खास है। 45 वें दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प लिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।