Big News : नहीं थम रहा बाघ का आतंक, चंपावत में महिला को बनाया शिकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नहीं थम रहा बाघ का आतंक, चंपावत में महिला को बनाया शिकार

Yogita Bisht
2 Min Read
tiger
file/concept

प्रदेस में बाघ और गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंपावत ने बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। बाघने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

चंपावत में एक महिला को बाघ ने बनाया शिकार

चंपावत से दुखद घटना सामने आ रही है। यहं बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला अपने घर से कुछ ही दूरी पर थी जब ये हादसा हुआ था। इस घटना के बाद से गांव और गांव के आस-पास के इलाकों में डर का माहौल है।

वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके के लिए हुई रवाना

चंपावत जिले की सूखीढाग क्षेत्र के धूरा गजार गांव में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। यहां रविवार को बाघ ने चंद्रावती देवी पत्नी प्रकाश चंद को अपना शिकार बना दिया। महिला पर बाघ के हमले की सूचना के बाद वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

लोग बाघ को नरभक्षी घोषित करने की कर रहे मांग

घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने बाघ को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

वहीं डीएफओ चंपावत आरसी कांडपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम घटनास्थल से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ला रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।