Pauri Garhwal : पौड़ी में बाघ का आतंक, जंगल गए व्यक्ति पर किया हमला, हालत गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पौड़ी में बाघ का आतंक, जंगल गए व्यक्ति पर किया हमला, हालत गंभीर

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
tiger attack

पौड़ी में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज का है। बताया जा रहा है ग्रामीण बकरियों के लिए घास लेने के लिए जंगल गया था। इस दौरान घात लगाए बाघ ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल गए व्यक्ति पर किया हमला

घायल व्यक्ति की पहचान मोहन सिंह रावत (52) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह घास लेने के लिए अपनी पत्नी के साथ बकरियां चुगाने के लिए जंगल में गया था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाघ वहां से भाग निकला।

घायल को चल रहा इलाज

बाघ के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है ग्रामीण के सिर और हाथ-पैरों पर अधिक चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी रिखणीखाल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।