Ganapath Movie Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म गणपत (Ganapath) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस फिल्म का काफी वक्त से इंतज़ार कर रहे थे।
फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यु मिल रहे है। फिल्म में फैंस को अभिनेता के एक्शन सीन्स काफी पसंद आ रहे है। लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ खास नहीं रही। फिल्म का पहले दिन का अनुमानित कलेक्शन सामने आ गया है।
Ganapath Movie की स्टारकास्ट
Ganapath Movie में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ की गयी है। गणपाठ की साउथ में विजय की लियो से टक्कर है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की ये फिल्म साउथ में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।
गणपत का पहले दिन का कलेक्शन
Ganapath Movie से उम्मीद थी ये पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन करेगी। लेकिन ऐसा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्टड के मुताबिक फिल्म पहले दिन चार करोड़ के आसपास का कलेक्शन करेगी। फिल्म की शुरुआत स्लो है। लेकिन वीकेंड पर फिल्म अछा प्रदर्शन कर सकती है। गणपत को विकास बहल द्वारा डायरेक्ट किया गया है।
यारियां 2 से हुई टक्कर
टाइगर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां 2 से क्लैश कर रही है। आज फिल्म यारियां 2 ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म में दिव्या के अलावा मीजान जाफरी, पर्ल वी पुरी अभिनय करते दिखाई देंगे।