Jim Corbett news: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त कर रहे दल पर बाघ ने अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में एक वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Corbett Tiger Reserve में गश्त कर रहे दल पर बाघ ने किया हमला
Corbett Tiger Reserve के कालागढ़ रेंज में गश्त कर रहे एक दल पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें एक बीट वॉचर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों के शोर मचाने और फायरिंग करने के बाद बाघ भाग गया। इलाज के दौरान बीट वॉचर की मौत हो गई।
Jim Corbett tiger attack दोपहर गश्त के दौरान किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में Corbett Tiger Reserve के कालागढ़ रेंज एक दल बाइक से गश्त कर रहा था। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बाघ ने दल पर हनला कर दिया। बाइक सुखदेव चला रहा था। बीच में सिताब सिंह और सबसे पीछे बीट वॉचर पवन कुमार बैठा था।
बाघ ने हमला कर बीट वॉचर पवन कुमार को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। बाघ के हमले से बाइक नीचे गिर गई। पवन के साथियों ने शोर मचाया और फायरिंग की। फायरिंग की आवाज से बाघ वहां से भाग गया।
बीट वॉचर पवन कुमार की इलाज के दौरान मौत
Jim Corbett tiger attack बाग के हमले में बीट वॉचर पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर मौके पर पहुंचे। घायल बीट वॉचर को पहले कालागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालात गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।
काशीपुर सरकारी अस्पताल में पवन कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीट वॉचर के शव का कोटद्वार में पोस्टमार्टम किया जाएगा। बीट वॉचर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पवन कुमार के परिवार में मृतक की दो बेटियां, पत्नी और माता-पिता हैं।