Entertainment : ये दिगज्ज डायरेक्टर बनाने जा रहा है इंडियन 'हैरी पॉटर', कई हिट फिल्में हैं इनके नाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ये दिगज्ज डायरेक्टर बनाने जा रहा है इंडियन ‘हैरी पॉटर’, कई हिट फिल्में हैं इनके नाम

Yogita Bisht
2 Min Read
HARRY POTTER

अमेरिकन फिल्म सीरीज हैरी पॉटर के चाहने वाले दुनिया भर में है।  डैनियल रैडक्लिफ कि हैरी पॉटर को हर वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। शायद ही कोई होगा जिसे हैरी पॉटर सीरीज पसंद ना हो।

इंडिया में भी यह सीरीज बहुत फेमस है। लोग अक्सर हॉलीवुड जैसी फिल्में इंडिया में बनता देखना चाहते हैं। इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए जाने माने निर्देशक शेखर कपूर  एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। 

हैरी पॉटर की तरह फिल्म फ्रेंचाइजी बनाएंगे शेखर

शेखर कपूर कि फिल्म पानी जो कि बनने से पहले ही ड्राप कर दी गई । उसके बारे में शेखर ने मीडिया से बात कर बताया कि वह पानी को इंडियन प्रोडक्शन के अंदर ही बनाना चाहते है।

फिल्म को बनाने के लिए वह इंडिया वापस भी आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। जो इंडियन हैरी पॉटर जैसा होगा।

हूबहू हैरी पॉटर नहीं लेकिन जल्द देखने को मिलेगी उसी की तरह फिल्म

शेखर कपूर ने कहा कि वह हूबहू हैरी पॉटर नहीं बना रहे हैं। लेकिन वह उसी की तरह की फिल्म बनाएंगे। फिल्म का जॉनर हैरी पॉटर वाला ही होगा। इंडिया में फैंटेसी मूवी का ही मार्किट है। आगे शेखर कपूर ने कहा कि वह उस पर काम कर रहे हैं। और शायद वह हैरी पॉटर जैसी ही मूवी फ्रेंचाइजी बनाए।

बड़ी-बड़ी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं शेखर

आपको बता दें की शेखर निर्देशक के साथ एक अभिनेता भी है। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उन्होंने फिल्म मासूम को डायरेक्ट कर इंडस्ट्री में एक निर्देशक के तौर पर कदम रखा था।

शेखर ने मिस्टर इंडिया, बैंडिट क्वीन, एलिजाबेथ, एलिज़ाबेथ:दगोल्डन ऐज जैसी तमाम बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट की हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।