Big News : उत्तराखंड में इस बार पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में इस बार पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
winter

winterदेहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों ने रजाई कंबल निकाल लिए हैं. जैकेट स्वेटर पहननी शुरु कर दी है। हालांकि दिन की धूप परेशान भी कर रही है लेकिन बता दें कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ेगी। ये हम नहीं बल्कि वैज्ञानिकों का कहना है। वैज्ञानिकों ने इस बार अलर्ट जारी किया है।

वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट जारी

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस बार हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। क्योंकि यह ठंड पहले सालों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा ठिठुरन भरी होने वाली है। इसलिए वैज्ञानिकों ने भी इस मौसम में अधिक कंपकपी का एहसास होना बताया है। आपको बता दें कि इस बार की दिवाली की रात में भी पहले से ज्यादा ठंड थी। दिवाली की रात तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक भी गिरा हुआ था। दिवाली के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ला-नीना के प्रभाव के कारण तापमान में तेजी से गिरावट शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर के पहले ही हफ्ते में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चला गया है। ला-नीना के प्रभाव के कारण तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। तराई में आने वाले दिनों में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ों पर भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। खासतौर पर कई पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में जा सकता है।

उत्तर भारत के साथ ही उत्तर पूर्व एशिया में ठंड की चेतावनी जारी

वैज्ञानिकों का कहना कि देश के कई हिस्सों में तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है। ला-नीना के असर के कारण मौसम विभाग ने उत्तर भारत के साथ ही उत्तर पूर्व एशिया में ठंड की चेतावनी जारी की है। इस साल प्रशांत क्षेत्र में ला-नीना तेजी से उभर रहा है। इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होना शुरू हो जाता है। बता दें कि समु्द्र का पानी ठंडा होने की प्रक्रिया को ला-नीना और गर्म होने की प्रक्रिया को अल-नीनो कहते हैं। इसका सीधा असर हवाओं पर पड़ता है।

TAGGED:
Share This Article