Highlight : हेमकुंड साहिब में इस बार 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, कल बंद होंगे कपाट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हेमकुंड साहिब में इस बार 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, कल बंद होंगे कपाट

Yogita Bisht
2 Min Read
hemkund sahib हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर यानी कल बंद होने जा रहे हैं। इस साल हेमकुंड साहिब में इस बार 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। बुधवार को कपाट बंदी का साक्षी बनने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचने लगे हैं।

कल बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। सुखमणि साहिब पाठ के बाद 11:15 बजे सबद-कीर्तन होंगे। जिसके सवा घंटे के बाद गुरूद्वारे में इस साल अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी।

इस साल1.75 लाख तीर्थयात्रियों ने दरबार में चेका मत्था

बता दें कि इस साल गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में कुल 1.75 लाख तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। धाम के कपाटबंदी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गोविंदघाट और घांघरिया पहुंचने लगे हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली से सबसे ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

सुबह दस बजे शुरू होगी कपाट बंद करने की प्रक्रिया

बता दें कि गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट बं करने की प्रक्रिया बुधवार को सुबह दस बज से शुरू होगी। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी धाम में मौजूद रहेंगे। इस साल अंतिम अरदास पढ़ने के बाद एक बजे गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा लिया जाएगा। जिसके बाद पंज प्यारों की अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से सतखंड साहिब ले जाया जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।