Big News : भ्रष्टाचारियों की पोल खोलेगा उत्तराखंड का ये अधिकारी, लोकपाल में प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भ्रष्टाचारियों की पोल खोलेगा उत्तराखंड का ये अधिकारी, लोकपाल में प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims

aiimsदेहरादून: चर्चित आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के केंद्रीय लोकपाल में जाने का रास्ता साफ हो गया है। 2002 उत्तराखंड बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव ने केंद्रीय लोकपाल में नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। राज्य सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

संजीव चतुर्वेदी को एम्स में मुख्य सतर्कता अधिकारी रहने के दौरान कई घोटाले खोलने के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उनको कई बड़े पुरस्कार भी मिल चुके हैं। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद संजीव के प्रतिनियुक्ति पर जाना अब और आसान हो गया है, हालांकि उनकी प्रतिनियुक्ति का मामला अब केंद्र के पास है।

हल्द्वानी में वन संरक्षक के पद पर तैनात संजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक पद पर प्रमोशन एक जनवरी 2020 से देने का आदेश शासन ने सोमवार को जारी किया था। शासन की ओर से उनकी प्रतिनियुक्ति की मंजूरी का पत्र केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया गया है।

Share This Article