Highlight : पूरी दुनिया को डरा रही है कोरोना से जुड़ी ये खबर, रूप बदलने लगा है ये वायरस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पूरी दुनिया को डरा रही है कोरोना से जुड़ी ये खबर, रूप बदलने लगा है ये वायरस

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsचीन: चीन में कोरोना का एक नया मरीज सामने आया है। ये मरीज चीन में कहीं बाहर से आया है। इस मरीज में जो लक्षण देखने को मिले उनको देखकर चीन के विशेषज्ञ हैरान हैं। दुनिया के वैज्ञानिकों का मानना है कि कोविड-19 खुदको म्यूटेट करने यानी खुद को परिवर्तित करने की क्षमता रखता है। अगर वाकई ऐसा हुआ तो चीन में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण अपने पांव पसार सकता है।

चीन के वुहान शहर में कोविड-19 के नए मामले आने बंद हो गए हैं। पिछले दस दिन में केवल एक मामला ही सामने आया है। चीन को झोऊ नाम को स्टूडेंट यूरोप से चीन में आया जोख् कोविड-19 पाॅजिटिव है। भारत के झारखंड में भी एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने विशेषज्ञों को चैंका दिया। यहां एक विदेशी महिला की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हुई है। रांची के चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि उस महिला में भी आखिरी समय में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हो पाई थी।

इसी बात से मिलती-जुलती बात चीन ने भी कोविड-19 को लेकर दी गई एक सफाई में कही है। चीन का कहना है कि उसके यहां 1551 कोविड-19 के मामले ऐसे थे जिनमें अंत तक संक्रमण की पुष्टि हो पाना मुश्किल हो रहा था। इसमें 200 से अधिक विदेशी नागरिक थे। छात्र झोऊ का मामला भी ऐसा ही है। झोऊ का इग्लैंड में परीक्षण हुआ था। झोऊ ने चीन में कोविड-19 संक्रमण के समापन को देखकर वुहान लौटने का निर्णय लिया। इग्लैंड में निगेटिव झोऊ का कोविड-19 से संक्रमण का परीक्षण वुहान में पॉजिटिव आया। अब यही बात पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बनने जा रही है।

Share This Article