Highlight : उत्तराखंड : इस मंत्री ने की धामी को फिर CM बनाने की मांग, बताई ये बड़ी वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : इस मंत्री ने की धामी को फिर CM बनाने की मांग, बताई ये बड़ी वजह

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। पहले दो विधायक उनके लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से सीएम बनाए जाने की मांग की है। राजभवन में पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद गणेश जोशी का यह बयान आया है।

गणेश जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाते पुष्कर सिंह धामी को कम समय मिला और कम समय में उन्होंने बेहतर काम करके दिखाए। हालांकि वह खुद चुनाव हार गए, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। गणेश जोशी का कहना है कि यह फैसला भाजपा हाईकमान के ऊपर भी निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत। जोशी की मानें तो सीएम रहते हुए उन्होंने प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर प्रचार कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम किया, जिसके चलते उनको अपनी विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए समय नहीं मिल पाया। यही कारण है कि वो चुनाव हार गए।

Share This Article