Big News : उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन को मिला बेस्ट Best Mountain Destination Award, आप की ट्रिप को खास बना देगी यहां की खूबसूरती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन को मिला बेस्ट Best Mountain Destination Award, आप की ट्रिप को खास बना देगी यहां की खूबसूरती

Yogita Bisht
3 Min Read
munsyari

उत्तराखंड की खूबसूरती यहां आने वालों का दिल जीत लेती है। यहां के हिल स्टेशन देश भर के पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के एक हिल स्टेशन को Best Mountain Destination Award मिला है। ये अवार्ड पिथौरागढ़ के मुनस्यारी को मिला है।

मुनस्यारी को मिला Best Mountain Destination Award

कुमाऊं में एक बहुत पुरानी कहावत प्रचलित है-आधा संसार, एक मुनस्यार। यानी इस क्षेत्र को कुदरत ने जन्नत की तरह सजाया है। आधे संसार की खूबसूरती अकेले मुनस्यारी में आप देख सकते हैं। और ये कहावत सच भी है क्योंकि मुनस्यरी के खूबसूरत नजारे देख हर कोई इसकी खूबसूरती में खो जाता है।

इसकी खूबसूरती के कारण ही अब टूरिज्म सर्वे अवार्ड में प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवार्ड मिला है। इस बात पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान पर्यटन के प्रति राज्य सरकार की दूरगामी सोच और उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने में जुटे हर जन को समर्पित है।

मुनस्यारी के नजारे ट्रिप को बना देगें खास

मुनस्यारी प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है। यहां हर नजारे की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। अगर आप भी किसी खूबसूरत जगह जाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं तो यहां का रूख कर सकते हैं। मुनस्यारी जाने का आदर्श समय मार्च से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक है।

यहां पहुंचने के लिए आपको काठगोदाम या हल्द्वानी से टैक्सी मिल जाएगी। मुनस्यारी की यात्रा रोमांच और चुनौती से भरी है। यहां मौसम कब बदल जाए, पता नहीं रहता है। इसलिए सावधानी जरूर बरतें। गर्म कपड़े हमेशा साथ में रखें। मुनस्यारी में गर्मियों के सीजन में भी आपको ठंडक का एहसास होगा।

मुनस्यारी में इन जगहों का करें दीदार

मुनस्यारी में आप इन जगहों का दीदार कर सकते हैं। यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक पंचाचूली चोटी है जोकि पांच शिखरों से मिलकर बनी हुई है। इसके साथ ही माहेश्वरी कुंड, बिरथी फाल्स, कालामुनी मंदिर, नंदा देवी मंदिर, थमरी कुण्ड, बैतूली धार, गोरी गंगा नदी और दरकोट गांव आप यहां घूम सकते हैं। इन जगहों पर आपको स्वर्ग की अनुभूति होगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।