एक तरफ झुकने के साथ ही धंस रहा Gopinath Mandir, छत से गर्भगृह में टपक रहा पानी

एक तरफ झुकने के साथ ही धंस रहा ये प्रसिद्ध gopinath mandir, छत से गर्भगृह में टपक रहा पानी

Yogita Bisht
2 Min Read
गोपीनाथ मंदिर-

प्रदेश का प्रसिद्ध gopinath mandir एक तरफ से झुक रहा है। इसके साथ ही ये मंदिर धंस भी रहा है। मंदिर की छत से पानी टपक रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।

एक तरफ झुकने के साथ ही धंस रहा है gopinath mandir

प्रदेश के प्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर एक तरफ झुकने के साथ ही धंस रहा है। मंदिर के गर्भगृह में पानी भी टपक रहा है। जिसके कारण लोगों की चितांए बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर के झुकने ओर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मंदिर के पुजारियों ने जिला प्रशासन के साथ ही पुरातत्व विभाग को दी है।

Gopinath temple का धंस रहा है ऊपरी हिस्सा

Gopinath temple का ऊपरी हिस्सा धंस रहा है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर की छत से मंदिर के अंदर पानी टपक रहा है।

मंदिर के पुजारियों का कहना है कि मंदिर का ऊपरी हिस्सा धंस रहा है और एक तरफ झुक रहा है। सनय रहते मंदिर का संरक्षण इसके अस्तित्व के लिए बेहद ही जरूरी है।

भगवान शिव को समर्पित है gopinath mandir

Gopinath mandir चमोली जिले में बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग के बीत स्थित है। ये मंदिर भागवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही gopinath mandir भगवान रुद्रनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल है।

गढ़वाल के सबसे ऊंचे मंदिरों में gopinath mandir शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर का निरमाण कत्यूरी राजाओं ने नागर शैली में करवाया था। गोपीनाथ मंदिर पर पत्थरों की नक्काशी आकर्षण का केंद्र है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।