Big News : देहरादून की इस बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति, प्रीतम सिंह को सौंपा वसीयतनामा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून की इस बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति, प्रीतम सिंह को सौंपा वसीयतनामा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
disaster news of uttarakhand

disaster news of uttarakhand

देहरादून : देहरादून की एक महिला की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि देहरादून निवासी पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद  राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि  राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपी। इस दौरान पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वो राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों या फिर चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This Article