Dehradun : महिलाओं को राहत देती उत्तराखण्ड पुलिस की यह मुहिम, व्हाट्सएप मैसेज से तुरंत मिल रही मदद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिलाओं को राहत देती उत्तराखण्ड पुलिस की यह मुहिम, व्हाट्सएप मैसेज से तुरंत मिल रही मदद

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news
appnu uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड पुलिस अपराध की रोकथाम के साथ नियमों का पालन कराने और लॉकडाउन में मोर्चा संभालने के साथ महिला सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट है। महिला सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस कई मुहिमों की शुरुआत कर चुकी है वहीं एक और नहीं मुहिम की शुरुआत पुलिस ने की है।
दरअसल डीजी अशोक कुमार के निर्देशन में माह फरवरी में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी। जिसमें महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। माह फरवरी से माह मई तक महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन पर कुल 1017 शिकायतें और संदेश प्राप्त हुए, जिन पर सम्बन्धित जनपद के माध्यम से कार्यवाही कर निस्तारण किया गया।
डीजी अशोक कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस संवेदनशील है। महिला व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है। महिलाओं को शिकायत या सूचना देने में आसानी हो। लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी हो। महिलाएं व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पीड़ित घटना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो भी भेज सकती हैं, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सके।
Share This Article