Dehradun : लॉकडाउन में इन नामी स्कूलों ने काटा स्टाफ का वेतन, बोले राहत कोष में दे दिया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लॉकडाउन में इन नामी स्कूलों ने काटा स्टाफ का वेतन, बोले राहत कोष में दे दिया

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: लाॅकडाउन के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन देहरादून के नामी स्कूलों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इन स्कूलों पर आरोप है कि इन्होंने अपने स्टाॅफ को पूरा वेतन नहीं दिया। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजधानी के 11 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इन सभी स्कूलों को कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी करने के साथ ही लॉकडाउन की शर्तों को मानने के निर्देश भी दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर सीईओ ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि मसूरी रोड स्थित स्कूल में कर्मचारियों का वेतन काटे जाने की शिकायत मिली है। कर्मचारियों ने बताया कि उनका 22 मार्च से 31 मार्च तक का वेतन काटा गया है।

जब कर्मचारियों ने प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया कि आपका पैसा राहत कोष में दे दिया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए सीईओ ने स्कूल प्रबंधन को तुरंत सभी कर्मचारियों की पूरी तनख्वाह जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, कई स्कूलों में लाॅकडाउन के दौरान एडमिशन की प्रक्रिया का भी उन्होंने संज्ञान लेकर स्कूलों को नोटिस जारी किया है।

Share This Article