National : Cyclone Dana के कारण ओडिशा के ये दो प्रमुख मंदिर रहेंगे बंद, यहां जानें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Cyclone dana के कारण ओडिशा के ये दो प्रमुख मंदिर रहेंगे बंद, यहां जानें

Renu Upreti
2 Min Read
These two major temples of Odisha will remain closed due to Cyclone Dana, know here

चक्रवाती तूफान दाना तेजी से बंगाल की खाड़ी की ओर आगे बढ़ रहा है। इस तूफान से ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला है। इसे देखते हुए ओडिशा ने तमाम तैयारियां कर ली है। राज्य के दो प्रमुख मंदिर जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है। ये आदेश फिलहाल 25 अक्टूबर तक प्रभावी है। इसके बाद स्थिति का आकलन किया जाएगा। फिर इन मंदिरों को खोलने पर सरकार फैसला लेगी।

मंदिरों के अलावा राज्यों के संग्रहालयों भी बंद

बता दें कि जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर विश्व विख्यात हैं। यहां पर रोजाना हजारों लोग भारत समेत दुनिया से तीर्थाटन के लिए आते हैं। इस भीड़ को मैनेज करने के लिए प्रशासन को बड़े पैमाने पर इंतजान करना पड़ता है। तूफान की स्थिति में श्रद्धालु परेशान न हो इसलिए राज्य सरकार ने पहले ही इन दोनों मंदिरों को 25 तारीख तक बंद कर दिया है। मंदिरों के अलावा राज्यों के संग्रहालयों को भी बंद कर दिया है।

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा दाना

बता दें तकि दाना 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। 25 अक्टूबर की सुबह 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर लैंडफॉल करेगा। आईएमडी के अनुसार, इस दौरान हवाएं 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Share This Article