Big News : उत्तराखंड में इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, 17 सौ कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, 17 सौ कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ

Yogita Bisht
2 Min Read
dhami new

dhami new

 

उत्तराखंड में जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को तोहफा मिलने वाला है। प्रदेश में वन विकास निगम के 2002 में नियमित हुए कर्मचारियों को  1991 से सेवा का लाभ मिलेगा। इससे करीब 17 सौ कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा। इनमें रिटार्यड हुए कार्मिक भी शामिल हैं।

इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

उत्तराखंड में वन विकास निगम के 2002 में नियमित हुए कर्मचारियों को  1991 से सेवा का जल्द ही लाभ मिलेगा। इससे करीब 17 सौ कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा। इस में रिटार्यड हो चुके कार्मिक भी शामिल हैं। इन्हें वोतन वृद्धि, ग्रेच्यूटी, नगदीकरण और अन्य भत्तों का एरियर भी मिलेगा।

वन विकास निगम कर्मचारी संगठन लंबे समय से कर रहा था मांग

प्रदेश में वन विकास निगम कर्मचारी संगठन इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहा था। उत्तर प्रदेश में ऐसे दैनिक कर्मचारियों को इसका लाभ 1991 से ही दिया जा रहा था। लेकिन उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात स्केलर, चालक और अन्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा था। जिसकी मांग को लेकर वन विकास निगम कर्मचारी संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहा था।

वन सचिव विजय यादव ने मंगलवार को जारी किए आदेश

वन सचिव विजय यादव ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसका सीधा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो कि यूपी को समय से वन निगम में दैनिक वेतन पर तैनात थे। जिन्हें 2002 में नियमित कर दिया गया था। इन में से की कर्मचारी अब रिटार्यड भी हो चुके हैं।

 

 

 

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।