Highlight : प्रदेश के ये इंजीनियरिंग कॉलेज बनेंगे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के ये इंजीनियरिंग कॉलेज बनेंगे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

Yogita Bisht
2 Min Read
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

धामी कैबिनेट की बैठक में कल इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश छह इंजीनियरिंग कॉलेज प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस बनेंगे।

छह इंजीनियरिंग कॉलेज बनेंगे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस

उत्तराखंड के छह इंजीनियरिंग कॉलेज प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस बनेंगे। कल हुई धामी कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के छह इंजीनियरिंग कालेज एवं संस्थानों को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के अधीन कैंपस काॅलेज के रूप में संचालित किया जाएगा।

ये कॉलेज बनेंगे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस

कल कैबिनेट की बैठक में लाए गए प्रस्ताव के मुताबिक डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर, नन्हीं परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़, टीएचडीसी, प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून, आईएचईटी नई टिहरी और बौन इंजीनियरिंग काॅलेज उत्तरकाशी को कुछ शर्तों के आधार पर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कैंपस कॉलेज बनाया जाएगा।

सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों में बीओजी पहले की तरह करेगी काम

कैबिनेट में इन छह इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस बनाने के फैसले के साथ ही ये कहा गया कि कैंपस बनने से सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों को राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि बीओजी सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों में पहले की तरह ही काम करती रहेगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।