National : अगले कुछ दिनों में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अगले कुछ दिनों में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
there-will-be-severe-cold-in-the-next-few-days-meteorological-department-issued-a-warning

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। तापमान की भविष्यवाणी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावच की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। जिसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मध्य भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

31 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में और 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राजस्थान में सर्दी का जबरदस्त असर रहेगा। ठंडे दिन की स्थिति भी हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 29 दिसंबर को और दिल्ली, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में 20 और 30 दिसंबर को संभावित है। 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है।

Share This Article