National : देश के कई स्थानों में होगी बारिश, तो यहां चलेगी भयंकर लू और तेज हवा, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देश के कई स्थानों में होगी बारिश, तो यहां चलेगी भयंकर लू और तेज हवा, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
national news

मौसम विभाग ने देश के कई स्थानों में बारिश के आसार बताए हैं। वहीं चक्रवाती तूफान ‘मोका’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी।

50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में बना हुआ है। इससे उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।

दिल्ली में लू की स्थिति

वहीं देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू के हालात बने हुएं4 है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

आज से 17 मई तक यहां होगी तेज बारिश

आज से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज और कल अरुणाचल प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आज से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की होने की संभावना है।

Share This Article