National : Diwali 2024: भारत के इन राज्यों में दिवाली पर मिलेगी सिर्फ एक छुट्टी, जानें यहां   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Diwali 2024: भारत के इन राज्यों में दिवाली पर मिलेगी सिर्फ एक छुट्टी, जानें यहां  

Renu Upreti
1 Min Read
There will be only one holiday on Diwali in these states of India

Diwali 2024 के त्योहार की पूरे देश में रौनक देखी जा सकती है। भारत के अलावा कई देशों में दिवाली की छुट्टी दी जाती है। जहां भारत के यूपी, उत्तराखंड जैसे राज्यों मे दिवाली की 4 से 5 दिन की छुट्टी होती है तो वहीं भारत के ही कुछ राज्य ऐसे हैं जहां केवल 1 दिन की छुट्टी मिलती हैं। आइये जानते हैं।

केरल और हिमाचल प्रदेश

केरल में दिपावली यूपी, एमपी, बिहार की तरह नहीं मनाई जाती है। यहां केवल एक दिन की ही छुट्टी मिलती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली के दिन विशेष छुट्टी नहीं मिलती है।

जम्मू एंड कश्मीर

जम्मू एंड कश्मीर में भी दिवाली की छुट्टी नहीं होती है। यहां के कुछ लोग दिवाली मनाते हैं लेकिन कई जगह उत्साह नहीं देखा जाता है। यहां दिवाली की सरकारी छुट्टी नहीं मिलती है।

मेघालय और अरूणाचल प्रदेश

मेघालय और अरूणाचल प्रदेश, असम समेत ज्यादातर नॉर्थ ईस्ट राज्यों में दिवाली की तुलना में अन्य त्योहारों का महत्व ज्यादा होता है। यहां भी दिवाली की छुट्टी का प्रावधान नहीं होता है।

Share This Article