International News : इस शहर में तीन महीने नहीं होगा उजाला, अंधेरे में बिताएंगे लोग समय, जानें क्यों? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इस शहर में तीन महीने नहीं होगा उजाला, अंधेरे में बिताएंगे लोग समय, जानें क्यों?

Renu Upreti
3 Min Read
There will be no light in this city for three months

अमेरिका के अलास्का में एक छोटा सा शहर है जिसका नाम है उटकिआगविक। जहां पर अब से करीब 2 महीने बाद सूर्योदय होगा। उटकिआगविक में आखिरी बार 18 नवंबर को सूर्योदय हुआ था। अब इस शहर में इससे ठीक 64 दिन बाद यानी 22 जनवरी को सूरज निकलेगा। 64 दिनों तक यह शहर अंधेरे में रहेगा।

बैरी के नाम से जाना जाता है शहर  

बता दें कि उटकिआगविक को बैरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां करीब 5 हजार लोग रहते हैं। जो कि आर्कटिक सागर के पास अलास्का के नॉर्थ स्लोप में स्थित है। यह शहर हर साल बिना सूर्योदय के कई दिन बिताता है। बता दें कि 18 नवंबर को यहां स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर सूर्यास्त हो गया था, अब 64 दिनों बाद 22 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर सूर्य निकलेगा, वो भी केवल 48 मिनट के लिए। इसके बाद तेजी से दिन बड़े होते जाएंगे।

क्यों होता है ऐसा?

दरअसल, पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी है। एक हिस्से में इसके सूर्य की रौशनी नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते पृथ्वी के सबसे उत्तर और सबसे दक्षिण हिस्से में बसे इलाकों में सालाना पोलर नाइट की घटना होती है, यानी इल इलाकों में हर साल एक ऐसा समय आता है जब कई दिनों तक सूर्योदय नहीं होता। पोलर नाइट की अवधि 24 घंटे से लेकर करीब 2 महीने तक की हो सकती है।

बता दें कि सूर्योदय के बिना शहर पूरी तरह अंधेरे में

नहीं होगा, प्रशासन की ओर से लगाई गई लाइटें आम तौर पर दिन के समय उजाला करेंगी। हालांकि लंबे समय तक बिना सूर्य की रौशनी के रहने से यहां रहने वाले लोगों के मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ता है। साथ ही क्षेत्र में अत्यधिक ठंड पड़ती है, इस बीच करीब एक चौथाई दिनों में ऐसा होता है कि तापमान जीरो डिग्री फेरनहाइट से आगे नहीं बढ़ पाता है।

3 महीने बिना सूर्यास्त के रहेंगे लोग

ठीक इसी तरह 3 महीने बिना सूर्यास्त के भी यहां के लोग गुजारा करते हैं। 11 मई 2025 से लेकर 19 अगस्त 2025 तक बैरो यानी उटकिआगविक में सूरज नहीं डूबने वाला है। दरअसल पृथ्वी के नॉर्थ और साउथ पोल पर मौजूद कई इलाकों में ऐसा हता है कि साल में एक बाद कई-कई दिनों के लिए एक ही बार सूर्योदय होता है और एक ही बार सूर्यास्त।

Share This Article