Big News : दारोगा बनने की प्रक्रिया में होगा बदलाव, अब ऐसे होगा उम्मीदवारों का चुनाव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दारोगा बनने की प्रक्रिया में होगा बदलाव, अब ऐसे होगा उम्मीदवारों का चुनाव

Yogita Bisht
2 Min Read
daroga bharti

प्रदेश में अब दरोगा भर्ती का पैटर्न बदलने वाला है। दारोगा बनने की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। अब पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित में पास हुए अभ्यर्थी ही शारीरिक परीक्षा दे पाएंगे।

दरोगा भर्ती का पैटर्न में होगा बदलाव

उत्तराखंड में दारोगा भर्ती के पैटर्न में बदलाव होने जा रहा है। अब दारोगा भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का ही शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव तैयार हो गया है।

जल्द कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव

दारोगा भर्ती के लिए एक लाख से भी ज्यादा आवेदन आते हैं। जिनकी शारीरिक परीक्षा संपन्न करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इन्ही दिक्कतों के कारण अब ये बदलाव किया जा रहा है।

पुलिस विभाग ये बदलाव करने के लिए दारोगा भर्ती नियमावली में बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। जिसे जल्द ही कैबिनेट में भेजा जाएगा।

बदले नियमों पर होगी अगली भर्ती

दारोगी भर्ती की नियमावली में बदलाव के बाद अगली दारोगा भर्ती का आयोजन किया जाएगा। नए पैटर्न से पुलिस विभाग 350 पदों पर दारोगा भर्ती करने वाला है।

इसमें पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी और फिर फिजिकल कराया जाएगा। जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आउट किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।