Haridwar : पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, इस बात को लेकर हुआ विवाद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। बताया जा रहा दोनों पक्षों के बीच पार्किंग की पर्ची काटने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर चले लाठी

घटना रविवार की है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों को पीट दिया। शोर सुनकर मंदिर के पुजारी भी मौके पर पहुंचे।

पर्ची काटने को लेकर हुआ था विवाद

पुजारियों ने श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को दौड़ाया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।

सहारनपुर के थे श्रद्धालु

मामले को लेकर दक्षिण पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का कहना है कि श्रद्धालु बनकर कुछ लोग आए थे। जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुजारी व कर्माचरियों से मारपीट की है। इसके पीछे कोई षडयंत्र हो सकता है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।