Big News : जंगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जंगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Yogita Bisht
3 Min Read
DEAD BODY

रुद्रपुर काशीपुर एनएच 74 स्थित भगवानपुर गांव से सटे जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पास ही पुलिस को हॉकी और बेस बोल का डंडा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

जंगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक कल शाम से गायब चल रहा था। शव के पास झाड़ियों से पुलिस को हॉकी और बेस बोल का डंडा भी बरामद हुआ है।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक की टीम को लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रामपुर उत्तरप्रदेश निवासी के रूप में हुई है युवक की पहचान

मृतक की पहचान अरुण वर्मा निवासी डिबडिबा सुभाष रामपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों ने अरुण की हत्या कर शव जंगल में फेकने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस को मौके से लाठी डंडे भी बरामद हुए है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल और बाइक भी गायब है।

घटना की सूचना पर सीओ, एसपी सीटी न घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा डिबडिबा के सुभाष नगर निवासी राजमिस्त्री अमित वर्मा का सबसे छोटा बेटा अरुण वर्मा रविवार की शाम घर से बाइक ले कर रुद्रपुर के लिए निकला था। जब देर रात वह घर नहीं आया तो परिवार ने उसकी काफी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया साथ ही उसका फोन बंद आ रहा था।

मृतक के सर पर मिले हैं घाव के निशान

शाम साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि भगवानपुर गांव से सटे काशीपुर हाईवे एनएच 74 के किनारे स्थित जंगल में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।हाईवे से करीब दो सौ मीटर दूर अरुण का शव पड़ा हुआ था। मृतक के सर पर घाव के निशान मिले है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।