Big News : फांसी लगाकर युवक ने जीवनलीला की समाप्त, परिजनों में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फांसी लगाकर युवक ने जीवनलीला की समाप्त, परिजनों में मचा हड़कंप

Yogita Bisht
2 Min Read
FANSI

उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था।

फांसी लगाकर युवक ने कर ली आत्महत्या

उधमसिंहनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है युवक काफी समय से डिप्रेशन का शिकार था। युवक के पिता को कैंसर था और पिता की मौत के बाद से ही वो परेशान था।

पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में था युवक

युवक सिडकुल औद्योगिक संस्थान की फैक्ट्री में नौकरी करता था। पिता के इलाज के चलते उसकी नौकरी चली गई। उसके कुछ समय बाद पिता की भी मौत हो गई। जिससे युवक डिप्रेशन में चला गया था। डिप्रेशन के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

चारदीवारी से लटका मिला युवक का शव

घटना सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर रुद्रपुर निवासी हनुमतेंद्र प्रताप सिंह देर रात तक अपनी मां से बात कर रहा था। जिसके बाद वो अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह देर तक जब वो नीचे नहीं आया और उसका कुछ पता नहीं चला तो उसका भाई उसे खोजने गया। छत पर जब वो गया तो उसने देखा कि उसके भाई का शव चारदीवारी पर लटका हुआ था।

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का कहना है कि हनुमतेंद्र प्रताप सिंह पिता की मौत के बाद और अपनी नौकरी खोने के बाद डिप्रेशन में था। वो लोगों से कट-कट कर रहने लगा था।

लेकिन पिछले कुछ समय से उसे नौकरी तो मिल गई थी लेकिन वो अस्थाई होने के कारण उसे लगातार काम नही मिलता था। जिस कारण वो परेशान रहता था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।