Char Dham Yatra 2023 : केदारनाथ धाम में आज मौसम साफ, प्रशासन ने शुरू की यात्रा, बर्फ हटाने का कार्य जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ धाम में आज मौसम साफ, प्रशासन ने शुरू की यात्रा, बर्फ हटाने का कार्य जारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
KEDARNATH DHAM YATRA SHURU

केदारनाथ में आज मौसम साफ हो गया है। जिसके बाद धाम में यात्रा शुरू हो गई है। बता दें हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों को यात्रा के अलग-अलग पड़ावों पर रोका गया था। जिसके बाद मौसम साफ होते ही सोनप्रयाग से सुबह 10 बजे सभी यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ धाम में मौसम साफ होने के बाद यात्रा शुरू

बता दें सुबह करीब पांच हजार तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। बुधवार को बारिश और बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा रोकी गई थी। प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड से किसी भी श्रद्धालु को आगे नहीं जाने दिया था। जिसके बाद शाम पांच बजे के बाद मौसम में सुधार देखने के बाद ही बृहस्पतिवार को सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को धाम के लिए रवाना किया।

बर्फ हटाने का कार्य जारी

केदारनाथ पैदल मार्ग में भैरव गदेरे में करीब 50 से 60 मजदूर बर्फ हटाने में जुट गए हैं। बता दें बुधवार शाम ग्लेशियर टूटने के चलते मार्ग बंद हो गया था। जिसके बाद आज बर्फ हटाने का कार्य जारी है। आज चटक धूप खिलने के बाद तीर्थ यात्रियों में खुशी की लहर है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।