Highlight : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, खूब बरसे बदरा और जमकर हुई ओलावृष्टि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, खूब बरसे बदरा और जमकर हुई ओलावृष्टि

Yogita Bisht
2 Min Read
rain
Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

प्रदेश में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली है। राजधानी और मसूरी समेत प्रदेशभर में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है।

प्रदेशभर में मौसम ने बदली करवट

प्रदेश में दोपहर में मौसम ने करवट बदली है। राजधानी दून और मसूरी के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में झाेंकेदार हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई।

बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश से तापमान हुआ कम

बारिश और ओलावृष्टि होने से पहाड़ से मैदान तक पारे में गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। जहां एक तरफ बारिश होने से तापमान कर होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

तो वहीं किसानों को बारिश से नुकसान हुआ है। वर्तमान में लीची पकने के कगार पर थी। लेकिन ओलावृष्टि होने से लीची की गुणवत्ता खराब हो गई है। लीची के फटने से बागवानों को नुकसान हुआ है।

मसूरी में पर्यटकों ने जमकर बारिश उठाया लुत्फ

पहाड़ों की रानी में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। पर्यटकों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश होने से मसूरी का मौसम सुहावना हो गया। मसूरी के तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं पहाड़ों पर बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।