फिल्म ’72 हूरें’ विवादों में घिरी है। जब से फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है तब से फिल्म विवादों के बीच आ गई है। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। जिसके बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
72 हूरें के मेकर्स ने किया ऐलान
जेएनयू विश्वविद्यालय में जब भी किसी फिल्म जो वास्तविकता पर आधारित होती है उसका प्रदर्शन होता है तब तब विवाद खड़ा हो जाता है। ऐसे में फिल्म ’72 हूरें’ जो पहले से ही विवादों में घिरी हुई है वो JNU में प्रदर्शित होने जा रही है। मेकर्स ने जेएनयू में 4 जुलाई को फिल्म को प्रदर्शित करने का ऐलान किया है।
विवादो के बीच फिल्म
फिल्म ’72 हूरें’ की जेएनयू में स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर मेकर्स ने कहा की इससे कश्मीरी मुसलमानों और अन्य स्टूडेंट्स के लिए ये एक अच्छा मौका है। इस स्पेशल स्क्रीनिंग से वो आतंकवादी घटनाओं की सच्चाई जान सकेंगे।
उन्होंने कहा की फिल्म को आतंकवाद जैसे गंभीर मामलें को उठाने के तौर पर देखा जाना चाहिए। फिल्म को आंतकवाद के एक संवाद के तौर पर देखा जाना चाहिए। मामलें को शांत तरीके से समझना चाहिए।
सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक
फिल्म ’72 हूरें’ सिनेमाघरों में 7 जुलाई, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हुआ है। फिल्म को प्रोड्यूस गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर ने किया है। तो वहीं फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित है।