Big News : उत्तराखंड : बिना सरकारी आदेश के सचिवालय संघ ने खुद किया 3 दिन की छुट्टी का ऐलान! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : बिना सरकारी आदेश के सचिवालय संघ ने खुद किया 3 दिन की छुट्टी का ऐलान!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। जी हां बिना सरकार के आदेश के सचिवालय संघ ने खुद ही 3 दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए तीन दिन की छुट्टी का ऐलान खुद ही कर दिया है।

सीएम कार्यालय बंद किया, संघ था नाराज

बता दें कि सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय स्थित सीएम के कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है साथ ही सीएम कार्यालय बंद किया गया लेकिन सचिवालय खुला ही है। वहीं सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए संघ ने सचिवालय पूरी तरह से बंद रखने की मांग की थी और नाराजगी जाहिर की थी।

संघ ने सभी मंत्रियों के स्टाफ की जांच की मांग की 

जिसके बाद अब संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने तीन दिन की छुट्टी का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद सचिवालय प्रशासन के कर्मचारी सचिवालय और विधानसभा नहीं आयेंगे। हालांकि सचिवालय प्रशासन विभाग से संघ ने छुट्टी का अनुरोध किया है लेकिन इस बीच संघ ने खुद ही छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रह हैं। वहीं संघ ने सभी मंत्रियों के स्टाफ की जांच की मांग की है।

घ अपनी तरफ से 3 दिन कोरेन्टीन रहेगा-दीपक जोशी

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा है कि संघ अपनी तरफ से 3 दिन क्वारंटीन रहेगा। क्योंकि कैबिनेट के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने एक बैठक और ली थी। कैबिनेट से जुड़ी फाइलें और मंत्रियों की फाइलें सचिवालय में दौड़ी हैं। ऐसे में सेक्शन से लेकर कई अफसरों तक के दफ्तर में फाइलों का मूवमेंट हुआ।कोरोना खतरे को देखते हुए संघ ने तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की।

Share This Article