Big News : नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त, इलाके में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त, इलाके में मचा हड़कंप

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एक नामी स्कूल की प्रिसिंपल ने संदिग्ध हालातों में अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अपनी जीवनलीला कर ली समाप्त

हल्द्वानी में शनिवार देर रात ओमेक्स कालोनी निवासी एक नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कर रही कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है महिला

मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से करनाल हरियाणा के रहने वाली हैा। जहां पर उनके पति सुयोग भारीत का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति और दो बेटियों के साथ रह रही थी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।