National : गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला के साथ दारोगा ने किया दुष्कर्म! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला के साथ दारोगा ने किया दुष्कर्म!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
GANGRAPE

GANGRAPE

यूपी से एक बार फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जी हां गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने दारोगा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  जी हां मामला यूपी के शाहजहांपुर का गुरुवार का है। जहां एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने एक दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली अविनाश चंद्र से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिए हैं। बता दें कि इसकी जानकारी पीटीआई ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कथित गैंगरेप पीड़िता बुधवार को बरेली में एडीजी से मिली थी। महिला ने बताया था कि गैंगरेप की शिकायत लेकर वो थाने पहुंची तो दारोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी ने जांच के आदेश दिए। महिला(35) जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने शिकायत की कि 30 नवंबर को जब पैदल मदनपुर जा रही थी। तभी एक कार में 5 लोगों ने उसको जबरन कार में खींचा औऱ पास के एक खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद वो शिकायत लेकर थाने पहुंची।

महिला ने जानकारी दी कि जब वो शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली। एडीजी ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया।  पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article