Uttarakhand : शिकारियों ने किया बाघिन को बुरी तरह घायल, पेट में धंसा मिला तार का फंदा, प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शिकारियों ने किया बाघिन को बुरी तरह घायल, पेट में धंसा मिला तार का फंदा, प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
BAGHIN GHAYAL, CORBETT TIGER RESERVE

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों द्वारा बाघिन को शिकार बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया। किसी तरह बाघिन शिकारियों के चुंगल से बच निकली। लेकिन उसकी जान अब भी खतरे से बाहर नहीं है। मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।

पेट में फंसा मिला तार का फंदा

बता दें कॉर्बेट प्रशासन करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है। बाघिन की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है। बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई थी।

किसी तरह लेकिन किसी तरह वह आजाद हो गई। लेकिन उसके शरीर में पेट वाले हिस्से में तार अब भी भीतर तक धंसा हुआ है। पार्क प्रशासन की ओर से बाघिन को पकड़कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की देखरेख में इस समय बाघिन ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में है।

संबंधित अधिकारियों को दिए जांच के आदेश

इस घटना के बाद से पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों द्वारा बाघिन के शिकार करने के मामले में शासन ने जांच बैठा दी है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।