बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री में वर्सटाइल एक्टर्स की लिस्ट में आते है। अभिनेता की फैन फॉलोइंग भी काफी है। रणवीर की हाल ही में कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। जिसमें फिल्म 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लॉप के सिलसिले की वजह से वाईआरएफ ने रणवीर को कास्ट करने से मना कर दिया है।
इस फिल्म का होंगे हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर ‘बैजू बावरा’ फिल्म में नज़र आएंगे। ये संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी है। इससे पहले भी संजय और रणवीर एक साथ काम कर चुके है। आखरी बार रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में नज़र आए थे। सूत्रों के मुताबिक ये भी खबर है की आदित्य चोपड़ा ने रणवीर को फिल्म बैजू बावरा में ना लेने का सुझाव भी दिया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।
भंसाली और रणवीर की जोड़ी ने दी कई सुपरहिट फिल्में
आपको बता दें की ये पहली बार नहीं है की रणवीर संजय की फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। ये दोनों कई बार एक साथ काम कर चुके है। रणवीर ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म रासलीला, बाजिराव मस्तानी और पदमावत जैसी सुपरहिट मूवी की है।
वर्क फ्रंट
रणवीर करण जोहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। इनके अलावा फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी शामिल है।