National : भारत में 'राम' नाम लोकप्रिय, कई लोगों ने 'मंथरा' और 'रावण' भी रखा अपना नाम, पढ़ें रिपोर्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत में ‘राम’ नाम लोकप्रिय, कई लोगों ने ‘मंथरा’ और ‘रावण’ भी रखा अपना नाम, पढ़ें रिपोर्ट

Renu Upreti
3 Min Read
The name 'Ram' is popular in India, many people also named 'Manthara' and 'Ravana' as their names.
The name 'Ram' is popular in India, many people also named 'Manthara' and 'Ravana' as their names.

देश में जब भी किसी घर में बच्चा पैदा होता है तो लोग उसका नामकरण करते हैं। इस दौरान माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अच्छा और पसंद किया जाने वाला होना चाहिए। ऐसे में फोरबियर्स डॉट इन वेबसाइट के अनुसार, भारत में राम नाम नंबर 1 पर है। 2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं। लोकप्रिय नामों के लिहास से यह दुनिया में 58वें स्थान पर हैं। दुनिया में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है। भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं।

सीता भी कई लोगों का प्रिय नाम

रामायण काल के हजारों साल बाद कलियुग में भी लोग अपने बच्चों का नाम रामायण से जुड़े किरदारों पर रख रहें हैं। देश दुनिया में 19 लाख से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों के नाम माता सीता के नाम पर रखे गए हैं। लेकप्रिय नाम के लिहाज से सीता दुनिया में 325वें स्थान पर हैं। भारत के अलावा नेपाल में भी लोग बेटियों के नाम सीता रखना पसंद करते हैं।

227 बेटियों का नाम मंथरा

रामायण में जिस मंथरा का रोल लोगों को बिल्कुल नहीं भाता, जिसे कोई भी पसंद नहीं करता लेकिन उस मंथरा का नाम भी कई घरों में रखा गया है। आश्चर्यजनक लेकिन लोगों ने अपनी 227 बेटियों का नाम मंथरा भी रखा है।

उर्मिला और सुमित्रा नाम ज्यादा लोकप्रिय

भगवान राम को जन्म देने वाली मां कौशल्या की तुलना में उर्मिला और सुमित्रा नाम ज्यादा लोकप्रिय है। दुनिया में उर्मिला नाम 453वें और सुमित्रा 516वें स्थान पर है। नेपाल में लोग अपने बच्चों का नाम शत्रुघ्न रखना काफी पसंद करते हैं।

चीन में भी कई लोगों ने रखा यह नाम

दुनिया में 17538 लोगों के नाम रावण, 10289 के विभिषण और 14 लोगों ने मेघनाथ के नाम पर अपना नाम रखा है। 2752 के नाम कैकयी हैं। चीन में भी कई लोगों ने यह नाम रखा है।

Share This Article