Highlight : पति ने अंडा नहीं खिलाया तो बाॅयफ्रैंड के साथ भाग गई पत्नी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पति ने अंडा नहीं खिलाया तो बाॅयफ्रैंड के साथ भाग गई पत्नी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsगोरखपुर: यूपी के गोरखपुर गांव में एक घटना सामने आई है। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। एक महिला अपने पति को छोड़कर सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ भाग गई कि उसका पति उसे रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। वो पहली बार नहीं भागी। पहले भी अपने प्रेमी के साथ भागी था। बावजूद उसके पति ने उसे फिर घर रख लिया था।

उसको जब फिर अंडा नहीं मिला तो पति के साथ झगड़ा हो गया और वो फिर फरार हो गई। वो खुद तो गई ही इस बार आठवीं में पढ़ने वाली ननद को भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का पति मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। पुलिस के दबाव में वापस लौटी तो थाने में बोला कि उसे पति अंडा नहीं खिलाता है, जबकि प्रेमी इस बात का हमेशा ध्यान रखता है। इसी बीच फिर पति से उसका झगड़ा अंडे को लेकर हो गया और वह ननद को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Share This Article