Haridwar : बड़ी खबर : लाॅकडाउन के बीच हर की पैड़ी में घुस आया हाथियों का झुंड, पुजारी पर हमला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : लाॅकडाउन के बीच हर की पैड़ी में घुस आया हाथियों का झुंड, पुजारी पर हमला

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsहरिद्वार: इन दिनों  लाॅकडाउन चल रहा है। शहरों की सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं। ना वाहनों का शोर ना लोगों की आवाजाही। जिससे जंगली जानवर भी सड़क पर आ रहे हैं। हर की पैड़ी क्षेत्र में पहली बार हाथी के आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान एक हाथी ने पुजारी को घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के बीच आज तड़के शहर में तीन हाथियों ने आतंक मचा दिया। एक हाथी हरकी पैड़ी पहुंचकर अपर रोड, पालिका बाजार, मालवीय घाट, सुभाष घाट समेत कई जगहों पर घूमता रहा। दूसरा हाथी हनुमान घाट की ओर गया और एक पुरोहित को घायल कर दिया, जबकि तीसरे हाथी ने भगत सिंह चैक, चंद्राचार्य चैक, ज्वालापुर स्टेशन, के आसपास लोगों के होश उड़ा दिए।

Share This Article