Dehradun : कूड़े के ढेर ने किया लोगों का सांस लेना दुश्वार, देखिए देहरादून के प्रवेश द्वार की रोचक तस्वीर! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कूड़े के ढेर ने किया लोगों का सांस लेना दुश्वार, देखिए देहरादून के प्रवेश द्वार की रोचक तस्वीर!

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
careless nager nigam

careless nager nigam

 

देहरादून : देहरादून के प्रवेश द्वारा य़ानी की आईएसबीटी से कुछ ही दूरी पर कूड़े का ढेर लगा है जिससे आस पास के लोगों का जीना तो दुश्वार हो ही गया है लेकिन इसकी के साथ ही रोजाना आने जाने वाले पर्यटकों की नजर भी इसमे पड़ रही है जो कि उत्तराखंड की राजधानी की छवि खराब कर रहा है। बता दें कि देहरादून में हरिद्वार बायपास रोड़ स्थित सरोवर पोर्टिको होटल के पास मेन सड़क पर ये कूड़े का अंबार लगा है। जिससे आस पास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय निवासियों समेत आने जाने लोगों का सांस लेना दुभर हो गया है। स्मार्ट सिटी औऱ राजधानी की ये रोचक तस्वीर साफ बता रही है कि दून कितना स्मार्ट बनेगा। यहां कूड़ादान तो लगा है लेकिन कूड़ा कूड़ेदान में नहीं बल्कि जमीन पर गिरा है जो की इधर उधर फैल रहा है। हरिद्वार बायपास में मेन रोड़ के बिल्कुल किनारे लगा कूडे का ढेर कई गंभीर बिमारियों को न्यौता तो दे रहा है। साथ ही ये कूड़े का ढेर सरकार और नगर निगम के देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद पर भी पानी फेरने काम कर रहा है। रोजाना यहां से जरुर कोई ना कई अधिकारी औऱ नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी गुजरते होंगे लेकिन इस कूड़े के ढेर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। क्या किसी ने सोचा है दून के प्रवेश द्वार पर ये कूड़े का ढेर और ये तस्वीर पर्यटकों के मन में क्या संदेश दे रही होगी और साथ ही वहां आजू बाजू रहने वाले लोगों का क्या हाल हो रहा है।

पहले ही लोग कोरोना के साये में जी रहे हैं और ऊपर से ये दुनिया भर का कूड़े का ढेर और बिमारियों को न्यौता दे रहा है। सड़क किनारे सचा ये कूड़े का ढेर बयां कर रहा है कि नगर निगम कैसे देहरादून को स्मार्ट बनाने का काम कर रहा है। और तो और हरिद्वार रोड़ स्थित इतने बड़े होटल के बगल में लगे इस कूड़े का ढेर को हटवाने की होटल संचालक ने भी जहमत नहीं उठाई। लोगों का जीना मुहाल हो रखा है।

Share This Article