Highlight : खस्ताहाल पुल खोल रहे भ्रष्टाचारियों की पोल, मरम्मत के नाम पर ठेकेदार कर रहे खानापूर्ति, अधिकारी कर रहे पास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खस्ताहाल पुल खोल रहे भ्रष्टाचारियों की पोल, मरम्मत के नाम पर ठेकेदार कर रहे खानापूर्ति, अधिकारी कर रहे पास

Yogita Bisht
2 Min Read
जर्जर पुल

उत्तराखंड में एक तरफ जहां मानसून में तबाही का मंजर देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर इसने कुछ भ्रष्टाचारियों की पोल भी खोल कर रख दी है। उत्तराखंड में अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण कुछ पुल बरसात में टूट गए हैं तो कुछ पुल खस्ताहाल हो गए हैं। जो अब अपनी बदहाली के आंसू बहाने के लिए मजबूर है। उन्हीं पुलों में से एक पुल है नैनीताल के रामनगर में स्थित है। जो अब भ्रष्टाचार की गवाही देता हुआ दिखाई दे रहा है।

खस्ताहाल पुल खोल रहे भ्रष्टाचारियों की पोल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लगभग साढ़े 6 करोड़ की लागत से तैयार हुआ एक पुल इन दिनों अपने भ्रष्टाचार की कहानी कहने के लिए काफी है। दरअसल नैनीताल के रामनगर के मलधन में स्थित पुल की मरम्मत के नाम पर सरकारी खजाने से लूट की जा रही है और मरम्मत के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

Nainital

मरम्मत के नाम पर ठेकेदार कर रहे खानापूर्ति

ये पुल खस्ताहाल हो चला है लेकिन इसकी मरम्मत के नाम पर ठेकेदार खानापूर्ति कर रहे हैं। जिस मिट्टी का प्रयोग लोग अपने मकान बनाने के लिए नहीं करते इस मिट्टी को कट्टों में भरकर पुल के आस-पास लगाकर कटाव रोकने की नाकाम कोशिश ठेकेदार द्वारा की जा रही है। हैरानी की बात तो ये है कि जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के बाद उसे पास भी कर देते हैं।

Nainital

जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं

आपको बता दें कि इन जिम्मेदार अधिकारियों का कमाल सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इन जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क किनारे कटाव हुआ वो अभी तक नजर आता ही नहीं। इसके साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए जो साइड में फ्रेमिंग की जाती है वो भी कटाव की जद में आ चुके हैं। कहीं गायब हैं तो कहीं फ्रेमिंग अब गिरने की कगार पर बनी हुई है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।