Business : शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूबे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूबे

Renu Upreti
2 Min Read
Stock market traded briskly, Sensex jumped 500 points

शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज लगातार बाजार में छठें दिन भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 638.45 अंकों की गिरावट के साथ 81,050.00 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 218.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,795.75 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर नुकसान में और सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 40 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजा में आज दर्ज की गई गिरावट की वजह से निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूब गए। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 808.65 अंक टूटकर 81,688.45 अंकों पर बंद बुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 200.25 अंक टूटकर 25,049.85 अंकों पर बंद हुआ था। शुक्रवार की गिरावट के बाद बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 4,60,89,598.54 करोड़ रुपये हो गया था। जबकि आज के कारोबार के बाद बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 8,90,153.84 करोड़ रुपये घटकर 4,51,99,444.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में 4786.12 अंको की गिरावट

बता दें कि शेयर बाजार निवेशकों को काफी बुरे समय का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों अपने लाइफटाइम हाई पर बंद हुए थे। उस दिन सेंसेक्स 85,836.12 अंकों पर और निफ्टी 26,216.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। उस दिन से लेकर आज तक सेंसेक्स में 4786.12 अंको और निफ्टी 50 में 1420.30 अंकों की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। बताते चलें कि रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद कई एक्सपर्ट्स ने बाजार में शार्प करेक्शन आने का अनुमान जताया था, जो सही निकला।

Share This Article