Big News : कैंची धाम जा रही सैलानियों की कार हुई हादसे का शिकार, डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिरा वाहन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैंची धाम जा रही सैलानियों की कार हुई हादसे का शिकार, डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिरा वाहन

Yogita Bisht
2 Min Read
ROAD ACCIDENT

कैंची धाम जा रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई। गेठिया के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए।

कैंची धाम जा रही सैलानियों की कार हुई हादसे का शिकार

नैनीताल जिले के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम जा रही सैलानियों की कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार गेठिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिम विहार दिल्ली निवासी अमित ढींगरा (48) पुत्र अमरीक सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कैंची धाम जा रहे थे।

इसी बीच ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पायलट बाबा आश्रम से सौ मीटर आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।

दो बच्चों सहित चार गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में अमित ढींगरा, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवा उनकी मदद के लिए पहुंचे। जिसके थोड़ी ही देर बाद पुलिसकर्मी और भवाली स्थित अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां पर उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।